Sonbhadra News : लाठी-गोली खाकर भी नहीं झुका व्यापारी समाज - राजेश गुप्ता
व्यापारी शहीद दिवस के अवसर पर मंगलवार को मेन चौक स्थित इंडियन ट्रेनिंग सेंटर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल सोनभद्र के पदाधिकारियों एवं.........

शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते व्यापारीगण.....
sonbhadra
9:45 PM, May 26, 2026
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । व्यापारी शहीद दिवस के अवसर पर मंगलवार को मेन चौक स्थित इंडियन ट्रेनिंग सेंटर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल सोनभद्र के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने विभिन्न आंदोलनों में शहीद हुए व्यापारियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके संघर्षों को याद किया।
सभा को संबोधित करते हुए राजेश गुप्ता ने कहा कि "व्यापार मंडल की स्थापना 24 दिसंबर 1973 को श्रद्धेय लाला विश्वभर दयाल एवं श्रद्धेय पंडित श्याम बिहारी मिश्रा द्वारा व्यापारियों को उत्पीड़न और शोषण से मुक्त कराने तथा उनके सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के उद्देश्य से वाराणसी में मां गंगा के पावन तट पर की गई थी। उन्होंने कहा कि सेल टैक्स विभाग की मनमानी के विरोध में अक्टूबर 1979 में लखनऊ में हुए आंदोलन के दौरान व्यापारी हरिश्चंद्र अग्रवाल पुलिस गोलीकांड में शहीद हो गए थे, जिनका बलिदान व्यापारी समाज कभी नहीं भूल सकता।"
वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह चंदेल एवं जिला महामंत्री राजेश बंसल ने कहा कि "व्यापार मंडल के विभिन्न आंदोलनों में वर्ष 2003 तक 14 व्यापारी शहीद हुए, लेकिन व्यापारियों ने कभी अपने स्वाभिमान से समझौता नहीं किया।"
जिला कोषाध्यक्ष अजीत जायसवाल एवं आनंद जायसवाल ने कहा कि "उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, भारतीय उद्योग व्यापार मंडल से संबद्ध देश का सबसे बड़ा व्यापारी संगठन है, जो हमेशा व्यापारियों के हितों और अधिकारों के लिए संघर्ष करता रहा है।"
श्रद्धांजलि सभा में जिला उपाध्यक्ष प्रकाश केशरी, जिला संगठन मंत्री सुरेंद्र सिंह (नीटू), संगठन मंत्री राजेश सोनी, किराना नगर अध्यक्ष श्यामलाल केशरी, महिला अध्यक्ष रितु अग्रहरी, फल-सब्जी मंडी अध्यक्ष श्याम बाबू, इलेक्ट्रॉनिक अध्यक्ष दिनेश गुप्ता, युवा जिला उपाध्यक्ष आनंद गुप्ता, आईटी सेल अध्यक्ष अजय केशरी, सुरेश केशरी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।




