Sonbhadra News : संदिग्ध परिस्थिति में टावर से लटकता मिला युवती का शव
चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पटवाध के मोरईया टोला निवासी हेवंती पुत्री रमेश उम्र 21 साल का शव उसके घर से महज 200 मीटर की दूरी पर संदिग्ध परिस्थिति में बिजली के टावर से लटकता मिला ।
sonbhadra
10:44 PM, September 22, 2024
नीरज सिंह (संवाददाता)
सलखन (सोनभद्र) । चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पटवाध के मोरईया टोला निवासी हेवंती पुत्री रमेश उम्र 21 साल का शव उसके घर से महज 200 मीटर की दूरी पर संदिग्ध परिस्थिति में बिजली के टावर से लटकता मिला ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार युवती कल रात से ही घर से गायब बताई जा रही है । परिजनो ने काफी खोजबीन किया परंतु कोई पता नहीं चला। जिसके बाद आज दोपहर चरवाहो ने शव को बिजली के टावर से लटकता देखा तो इसकी सूचना तत्काल चोपन पुलिस को दी ।
चोपन इंस्पेक्टर ने बताया कि फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु मर्चरी हाउस लोढ़ी राबर्ट्सगंज भेजा गया है। और जांच पड़ताल में जुट गई है ।




