Sonbhadra News : लापरवाही पर गिरी गाज! जुगैल एसएचओ बदले, शिव प्रताप वर्मा को मिली जिम्मेदारी

जनपद में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए जुगैल थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज सिंह को तत्काल प्रभाव से हटाकर अपराध शाखा भेज......

news-img

sonbhadra

8:00 PM, April 26, 2026

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)

सोनभद्र । जनपद में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए जुगैल थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज सिंह को तत्काल प्रभाव से हटाकर अपराध शाखा भेज दिया है। उनके स्थान पर एसपी पीआरओ रहे निरीक्षक शिव प्रताप वर्मा को जुगैल का नया प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि "जनपद में कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखते हुए अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करें।"

Sponsored

सम्बंधित खबर

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.