Sonbhadra News : करणी सेना द्वारा भव्य तरीके से मनाया गया महाराणा सांगा का जन्मोत्सव
अदम्य रणशौर्य के प्रतीक महान योद्धा श्री महाराणा सांगा जी का जन्म उत्सव आज श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना द्वारा करमा स्थित एक लॉन में बड़े ही भव्य तरीके से मनाया गया।

sonbhadra
6:14 PM, April 12, 2025
संतोष जायसवाल/मनोज कुमार (संवाददाता)
करमा (सोनभद्र) । अदम्य रणशौर्य के प्रतीक महान योद्धा श्री महाराणा सांगा जी का जन्म उत्सव आज श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना द्वारा करमा स्थित एक लॉन में बड़े ही भव्य तरीके से मनाया गया। महाराणा सांगा जी के जन्मोत्सव कार्यक्रम में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेवा के पदाधिकारी व क्षत्रिय महासभा के भी पदाधिकारी मौजूद रहे । श्री राणा सांगा जी का जन्मोत्सव कार्यक्रम बहुत ही शानदार रहा।कार्यक्रम में जिला, ब्लॉक विधानसभा के पदाधिकारी एवं नगर के पदाधिकारी भी मौजूद रहे । कार्यक्रम के आयोजक युवा अध्यक्ष विकास सिंह ने सभी का हृदय से स्वागत किया और आजकल की आपाधापी वाली जिंदगी से समय निकाल कर कार्यक्रम को भव्य व सफल बनाने के लिए सभी का आभार प्रकट किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि श्री महाराणा सांगा जैसे वीर शिरोमणि महापुरुष का जन्म उत्सव मनाने का मुझे सौभाग्य प्राप्त हुआ, ऐसे महापुरुष बार बार जन्म नहीं लेते। कार्यक्रम का संचालन आनन्द सिंह चंदेल ने किया।
उक्त अवसर पर जिला अध्यक्ष संतोष सिंह चंदेल, जिला संगठन मंत्री राम नारायण सिंह चंदेल,जिला मीडिया प्रभारी रोहित सिंह चंदेल, बालकृष्ण, क्रांति सिंह, संत कीनाराम पीजी कॉलेज के प्रबंधक डॉक्टर गोपाल सिंह, जनसत्ता दल के जिला अध्यक्ष हरदेव सिंह,मकसूदन सिंह,भोला सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रवीण सिंह, जिला प्रभारी रिंकू सिंह,करमा क्षेत्र राजपूत भाई बंधु मौजूद रहे।




