Sonbhadra News : नगर पंचायत कार्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती
नगर पंचायत कार्यालय में संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। बाबा साहब की जयंती पर नपं अध्यक्षा ने सफाई कर्मियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया

sonbhadra
7:02 PM, April 14, 2026
एम शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) । नगर पंचायत कार्यालय में संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। बाबा साहब की जयंती पर नपं अध्यक्षा ने सफाई कर्मियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया ।
मंगलवार को नगर पंचायत कार्यालय पर बाबा साहब की जयंती पर नगर पंचायत अध्यक्षा फूलवंती कुमारी ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर श्रद्धापूर्वक माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत अध्यक्षा फूलवंती कुमारी ने स्थानीय नगर पंचायत के विकास और स्वच्छता व्यवस्था में निरंतर योगदान देने वाले कर्मचारियों के कार्यों की सराहना की और उन्हें अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों का समर्पण ही नगर को आदर्श बनाने में सहायक है। इस गौरवपूर्ण अवसर पर सभासद विशाल कुमार, नितेश कुमार, अवनीश, बिंदु देवी, संतोष सहित नगर पंचायत कर्मी सन्नी, अनमोल, मनोज व अन्य गणमान्य व्यक्ति मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सभी ने बाबा साहब के बताए समतामूलक समाज के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।




