Sonbhadra News : वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे युवकों की बाइक खड़ी ट्रॉली से टकराई, एक की मौत, दूसरा जख्मी
खड़ी ट्रॉली से टकराई बाइक, एक की मौत, एक अन्य जख.....

sonbhadra
11:26 PM, February 26, 2026
आनन्द कुमार चौबे/राजकुमार गुप्ता (संवाददाता)
सोनभद्र । बुधवार की देर रात घोरावल थाना क्षेत्र के मुंगेहरी मे सड़क किनारे खड़ी ट्राली में टकराने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं घायलावस्था में दोनों युवकों को सीएचसी ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरे युवक को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार, पेढ़ ग्राम के गुरहवा टोला निवासी रघुवर प्रजापति और रहीम बुधवार की देर रात किसी वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने बाइक से जा रहे थे कि जैसे ही मुंगेहरी पहुंचे वहां उनकी बाइक मुख्य मार्ग पर शटरिंग सामान से लदी खड़ी ट्राली में टकरा गई। जिसमें बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को सीएचसी घोरावल भेजवाया, जहां डॉक्टरों ने रघुवर को मृत घोषित कर दिया जबकि रहीम को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इधर घटना की जानकारी होते ही परिजन घटनास्थल तथा सीएचसी पहुंचे। परिजनों में कोहराम मच गया।
परिजनों ने बताया कि "वे दोनों किसी वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए घर से एक साथ बाइक पर सवार होकर शाहगंज के लिए निकले थे। रास्ते मे कस्तूरबा गांधी विद्यालय के नजदीक पहुंचे तो बल्ली पटरी शटरिंग सामग्री से लदी ट्रैक्टर वाली ट्राली खड़ी थी, जिसमें बाइक सवार अनियंत्रित होकर घुस गए।"
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि दुर्घटना में रघुवर प्रजापति की मौत हो गई है तथा बाइक पर सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल के लिए भेज दिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।



