Sonbhadra News : भीमराव अंबेडकर की भावनाओं को जन-जन तक पहुंचाना कांग्रेस का मूल कार्य- ओम प्रकाश
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित प्रकोष्ठ के चैयरमैन तनुज पुनिया एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र पाल गौतम ने उत्तर प्रदेश अनुसूचित प्रकोष्ठ की जिला चैयरमैन की नियुक्ति किया है।

sonbhadra
7:16 PM, April 7, 2026
० नवनियुक्त जिला चैयरमैन S.C. प्रकोष्ठ का हुआ जोरदार स्वागत
० ओम प्रकाश राव बने कांग्रेस अनुसूची प्रकोष्ठ के जिला चैयरमैन
सोनभद्र। मंगलवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित प्रकोष्ठ के चैयरमैन तनुज पुनिया (सांसद) एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र पाल गौतम द्वारा उत्तर प्रदेश अनुसूचित प्रकोष्ठ की जिला चैयरमैन की नियुक्ति में जनपद सोनभद्र से ओमप्रकाश राव व शहर अध्यक्ष सुशील कुमार को नियुक्त किया है। जिनका स्वागत जिला कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गौड़ की अध्यक्षता में किया गया। रामराज गोड़ ने कहा कि ओमप्रकाश के आने पर जनपद में कांग्रेस दलितों की आवाज पहले भी रही है और आज और मजबूती के साथ हम लोग आगे की ओर बढ़ेंगे । जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी महात्मा गांधी, भीमराव अंबेडकर, पंडित जवाहरलाल नेहरू के सोच की पार्टी है। जहां कांग्रेस ने संविधान बनाने के लिए अंबेडकर को दायित्व दिया, वहीं भीमराव अंबेडकर ने सभी वर्गों को साथ में लेकर एक संविधान की संरचना की । जिसमें लोगों के मूल अधिकारों और समानता की बात कही गई। लेकिन अगर देखा जाए तो आज भी कई जगह विसमाताये देखने को मिलती हैं और दलित वर्ग अपने आप को काफी अछूत महसूस करता है । कांग्रेस ने हमेशा दलितों का उत्थान किया है और उनकी हर संभव लड़ाई लड़ी है । लेकिन वर्तमान परिवेश में ऐसा देखने को कम मिलता है। हम जनपद सोनभद्र के अंदर हर दलित की आवाज बनेंगे और उनकी हर लड़ाई लड़ने का काम हम करेंगे । वहीं शहर अध्यक्ष सुशील कुमार ने कहा कि शहर के अंदर दलित बस्तियों में वार्डों में जाकर सभी को जोड़ने का काम किया जाएगा । साथ ही किसी भी दलित को अगर कोई समस्या होती है तो हमसे जुड़े उनकी हर लड़ाई लड़ने का काम हम करेंगे। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य आशुतोष कुमार दुबे (आशु) ने कहा कि कांग्रेस सभी वर्गों को साथ में लेकर चलती है । ओमप्रकाश पूर्व में यूथ कांग्रेस के लोकसभा उपाध्यक्ष और जिला उपाध्यक्ष भी रहे हैं और जनपद को भली-भांति जानते हैं । जनपद मे दलित भाइयों की हर संभव लड़ाई लड़ने का हम पहले भी करते थे और अब और मजबूती के साथ उनके अधिकार और सम्मानों की लड़ाई लड़ने का काम करेंगे और उनके अधिकारों को उनको दिलाने का काम कांग्रेस पार्टी ओमप्रकाश के नेतृत्व में जनपद सोनभद्र में करेगी । सुशील कुमार शहर में पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे।
मुख्य रूप से उपस्थित रहने वालों में ब्लॉक कांग्रेस राबर्ट्सगंज के अध्यक्ष अमरेश देव पांडेय, विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव राजेंद्र प्रसाद चौधरी, विधि के प्रदेश सचिव अखिलेश मिश्रा, विधि प्रकोष्ठ के जिला कोऑर्डिनेटर शादाब आलम युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अजीत खरवार, भारतीय युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष सूरज वर्मा, राष्ट्रीय छात्र संगठन के जिला अध्यक्ष अंशु गुप्ता, शहर अध्यक्ष सौम्य सोनकर, व्यापार प्रकोष्ठ के जिला चैयरमैन राहुल जैन, सूचना के अधिकार के जिला चैयरमैन श्रीकांत मिश्रा, कामगार व असंगठित कांग्रेस के जिला चैयरमैन तमेश्वर तिवारी, N.S.U.I. के जिला महासचिव रोहित भारती, राजू भारती, शीतल सिंह पटेल, उमेश सिंह, राकेश दुबे ,रामनरेश, रोहित कुमार थे।



