Sonbhadra News : विकसित भारत का अमृतकाल "सेवा,सुशासन और गरीब कल्याण"के रूप में गिनाई उपलब्धियां
विंढमगंज स्थित कल्याण मण्डप में आयोजित कार्यक्रम में विकसित भारत के अमृतकाल की उपलब्धियों को बताया

सोनभद्र
10:25 PM, June 14, 2025
धर्मेन्द्र गुप्ता (संवाददाता)
विंढमगंज (सोनभद्र)। विंढमगंज के कल्याण मंडप में यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में विकसित भारत का अमृतकाल ‘सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण’ के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी जी के अध्यक्षता में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनुसूचित जाति/ जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार रहे। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने 11 वर्षों में जो कार्य किए है वह सेवा सुशासन और गरीब कल्याण की पहचान बन चुका है। भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में भाजपा सरकार तेज गति से आगे बढ़ रही है।
कार्यक्रम में मंडल के सभी नवनियुक्त पदाधिकारी को अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर बैठक में उपस्थित मंडल प्रभारी राज वर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश केसरी, मंडल उपाध्यक्ष रवि आर जायसवाल, मंडल उपाध्यक्ष कृष्णा नंद तिवारी, मंडल उपाध्यक्ष उपेंद्र श्रीवास्तव, मंडल उपाध्यक्ष सुजीत तिवारी, मंडल उपाध्यक्ष राकेश गुप्ता,मंडल उपाध्यक्ष रूपा गुप्ता, मंडल महामंत्री पंकज गोस्वामी, मंडल महामंत्री संजय गुप्ता, मंडल मंत्री मनीष मद्धेशिया, मंडल मंत्री रेखा सिंह गौड़, मंडल मंत्री लालदेव, जिला कार्य समिति सदस्य मनोज मिश्रा, विनोद सिंह गौड़, एसटी मोर्चा पूर्व जिला संयोजक मीरा सिंह गौड़, अरविंद जायसवाल, तारा गुप्ता तथा सभी बीजेपी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।