सोनभद्र। विधायक सदर भूपेश चौबे, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) वागीश कुमार शुक्ला, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रूबी प्रसाद, परियोजना निदेशक डूडा सुधांशु शेखर शर्मा, जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण तथा कर्मचारीगण तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थीगण उपस्थित रहें। इस मौके पर मुख्यमंत्री के कर कमलों द्वारा सिंगल क्लिक के माध्यम से इन्दिरा गाँधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में अपराह्न 03.00 बजे प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के अन्तर्गत लगभग 02 लाख लाभार्थियों को प्रथम किश्त की धनराशि 2000 हजार करोड़ उनके खाते में सीधे हस्तांतरित की गयी। मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश के 06 जनपदों यथा वाराणसी, अयोध्या, अलीगढ, गोरखपुर, लखीमपुर खीरी एवं चित्रकूट के 01-01 लाभार्थी से वीडियो कॉनफ्रेंसिग के माध्यम से वर्चुअल मोड से संवाद भी किया गया। आयोजित कार्यक्रम समारोह के दौरान पात्र लाभार्थियों को आवास स्वीकृति प्रमाण-पत्र भी वितरित किया गया। जिसका प्रसारण एवं जनपद-सोनभद्र के लाभार्थियों को विधायक सदर भूपेश चैबे, अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) वागीश कुमार शुक्ला, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रूबी प्रसाद, परियोजना निदेशक डूडा सुधांशु शेखर शर्मा स्वीकृति प्रमाण-पत्र का वितरण कलेक्ट्रेट सभागार, लोढ़ी सोनभद्र में किया गया। जनपद सोनभद्र के सभी 09 नगर निकाय के कुल 3655 लाभार्थी के खाते में मुख्यमंत्री द्वारा प्रथम किस्त के रुप में सिगंल क्लिक से 36 करोड़ 55 लाख रुपए की धनराशि प्रेषित किया गया।