पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक चोपन कुमुद शेखर सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना चोपन की साइबर टीम द्वारा तत्परता से कार्यवाही की गई। टीम द्वारा NCRP पोर्टल का अवलोकन कर आवेदक की फ्रॉड हुई धनराशि को मेहसाणा (गुजरात), मोतिहारी (बिहार), दिल्ली, महाराष्ट्र, विशाखापत्तनम (आंध्रप्रदेश) तथा इन्दौर (मध्यप्रदेश) स्थित संबंधित बैंक खातों में होल्ड कराया गया। तत्पश्चात् NCRP पोर्टल से साक्ष्य संकलित कर संबंधित बैंक शाखाओं को ई-मेल के माध्यम से पत्राचार कर धनवापसी की प्रक्रिया पूर्ण की गई।