Sonbhadra News : लड़की को शादी का झासा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार
पुलिस द्वारा लगातार विवाहित लड़की व अभियुक्त के गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा था सर्विलांस सेल की मदद से पुलिस टीमों द्वारा अपहृता व अभियुक्त को पकड़ लिया गया।

sonbhadra
4:11 PM, May 14, 2026
पी के विश्वकर्मा (संवाददाता)
कोन (सोनभद्र) । थाना कोन पुलिस टीम द्वारा शादीशुदा हिन्दू लड़की को शादी का झासा देकर बहला फुसलाकर दूसरे धर्म के लडके द्वारा हिन्दू महिला को भगा ले जाने के बाद थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 81/26 धारा -,84, ,352,351(2) बीएनएस दिनांक 03 मई.2026 को पंजीकृत किया गया था। अभियुक्त की गिरफ्तारी व पीड़िता की बरामदगी हेतु उच्चाधिकारीगणों के आदेश निर्देश पर पुलिस की 02 टीमों का गठन किया गया था । पुलिस द्वारा लगातार विवाहित लड़की व अभियुक्त के गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा था सर्विलांस सेल की मदद से पुलिस टीमों द्वारा अपहृता व अभियुक्त को पकड़ लिया गया। तत्तपश्चात विवेचना के क्रम में शादी शुदा लड़की की बयान पर धारा 180/183 बीएनएसएस में अंकित कराया गया बाद बयान व अन्य साक्ष्य संकलन से मुकदमा उपरोक्त में धारा 69,115(2) बीएनएसएस की बढोत्तरी करते हुये अभियुक्त खुर्शीद आलम उर्फ गोल्डेन पुत्र मंसूर निवासी कोन पुरानी बस्ती थाना कोन जनपद सोनभद्र उम्र 26 वर्ष को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय भेज दिया गया । गिरफ्तारी के बाद कोन कस्बे मे चर्चाओ का बाजार गर्म है।
गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार सिंह के साथ उ0नि0 लालजी यादव, चौकी प्रभारी चांची कला थाना कोन, हे0का0 राजेश यादव व हे0का0 विपिन जायसवाल थाना कोन जनपद सोनभद्र शामिल रहे।




