Sonbhadra News : हादसा दुःखद मगर जितेंद्र नहीं था पार्टी कार्यकर्ता- अभिषेक चौबे
मृतक जितेंद्र न तो उनके पार्टी का है और न ही वह पार्टी कार्यक्रम में आ रहा था। उन्होंने बताया कि उनके पार्टी पदाधिकारी हरि प्रसाद धांगर के दूर का रिश्तेदार था ।

sonbhadra
10:58 PM, September 14, 2026
दिलीप श्रीवास्तव/प्रकाश खत्री (संवाददाता)
चुर्क (सोनभद्र)। रविवार को चुर्क बाजार में ऑटो पलटने से दबकर हुई मौत के मामले में सोमवार को मृतक जितेंद्र (30) पुत्र राजेंद्र निवासी गिरिया थाना रामपुर बरकुनिया का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम की कार्यवाही के दौरान अपनादल के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे। दरअसल चर्चा है कि मृतक जितेंद्र रविवार को रावर्ट्सगंज में अपनादल के कार्यक्रम में शिरकत करने जा रहा था लेकिन चुर्क पहुँचते ही उसकी ऑटो पलट गयी और वह उसके नीचे दबकर बुरी तरह घायल हो गया था, जिसे मेडिकल कालेज पहुंचाया गया, जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया।
इस मामले में राष्ट्रीय अध्यक्ष, विधि मंच अपना दल (एस) के अभिषेक चौबे ने जनपद न्यूज live से बातचीत में बताया कि घटना दुखद है लेकिन उन्होंने साफ किया कि मृतक जितेंद्र न तो उनके पार्टी का है और न ही वह पार्टी कार्यक्रम में आ रहा था। उन्होंने बताया कि उनके पार्टी पदाधिकारी हरि प्रसाद धांगर के दूर का रिश्तेदार था, जिसकी वजह से पोस्टमार्टम हाउस में हरि प्रसाद धांगर के अलावा कई पदाधिकारी भी मौजूद थे। उन्होंने बताया कि मामले में ऑटो चालक पर एफआईआर दर्ज कराने के लिए तहरीर भी दिया गया है।




