Sonbhadra News : एकल विद्यालय अभियान कार्यक्रम के तहत वितरित की गई पाठ्य सामग्री
पंचायत भवन पर आयोजित कार्यक्रम में बच्चों के लिए पाठ्य सामग्री का वितरण

sonbhadra
10:20 PM, September 30, 2025
धर्मेन्द्र गुप्ता (संवाददाता)
विंढमगंज (सोनभद्र)। विकास खण्ड दुद्धी अंतर्गत महुली के पंचायत भवन एक कार्यक्रम आयोजित की गई जिसमें एकल विद्यालय के आचार्यों को बच्चों के बीच वितरण हेतु शैक्षिक सामग्री प्रदान की गई।
कार्यक्रम में बच्चों के अध्ययन के लिए कापी, किताब, पेंसिल सहित अन्य आवश्यक सामग्री दी गई, जिसे विद्यालयी बच्चों में वितरित किया जाएगा।
कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान अरविंद जयसवाल ने किया। इस अवसर पर एकल विद्यालय अभियान प्रमुख राजेश जी, संघ प्रमुख रामप्यारे एवं राधेश्याम उपस्थित रहे।अभियान प्रमुख राजेश जी ने कहा कि एकल विद्यालय का लक्ष्य है कि गांव-गांव का हर बच्चा शिक्षा से जुड़े। यही राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव है।जब घर-घर में शिक्षा का दीप जलेगा तभी समाज में जागरूकता और प्रगति संभव है। बच्चों को इसी दिशा में प्रयासरत रहना चाहिए। बच्चों के लिए सम्बोधन में कहा कि बच्चे नियमित पढ़ाई करें, गुरुजनों का सम्मान करें और संयमित बनें, यही सफलता की कुंजी है।
आभार कार्यक्रम के समापन पर आयोजकों के इस प्रयास की सराहना की और बच्चों को पढ़ाई के प्रति और जागरूक करने का संकल्प लिया।
ग्राम प्रधान अरविंद जायसवाल ने कहा शिक्षा ही वास्तविक पूंजी है। जब गांव का बच्चा पढ़-लिखकर आगे बढ़ेगा तभी समाज और राष्ट्र मजबूत होगा। एकल विद्यालय इस दिशा में सराहनीय कार्य कर रहा है।ऐसा पहल बच्चों का मनोबल बढ़ाने वाली है। शिक्षा की सामग्री उन्हें पढ़ाई की ओर प्रेरित करेगी और भविष्य को संवारने में सहायक बनेगी।
इस मौके पर सुनीता देवी, मीना देवी, सुषमा देवी, सूजानती देवी, उमेश यादव,अमित दुबे, आशा देवी, कबूतरी देवी समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।




