Sonbhadra News : डाला में चोरों का आतंक, फिर ताला तोड़कर लाखों के गहने पर किया हाथ साफ
डाला पुलिस चौकी क्षेत्र के बाड़ी में बीती रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
एम शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) । स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र के बाड़ी में बीती रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार डाला बाड़ी निवासी मनोज चौबे पुत्र जगदीश चौबे के घर के पीछे लगे दरवाजे का ताला तोड़कर चोर अंदर घुस गए। बताया जा रहा है कि घर के आलमारी में रखे लगभग 20 लाख रुपये मूल्य के जेवरात को चोर चोरी कर के फरार हो गए। घटना की जानकारी शुक्रवार की सुबह होने पर परिवार के लोगों को हुई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही डाला पुलिस चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा चोरी की घटना के खुलासे के लिए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। गायब हुआ समान में एक सेट हार, चार पीस कंगन, चैन,मागंटीका करधनी, पैजनिया, बिछिया, पायल, चांदी का थाली, पान,सोपाडी,नारियल फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और चोरों की तलाश की जा रही है।
आपको बता दें कि डाला क्षेत्र पूर्व में हुए बाइक चोरी व मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला के गले की चेन की छीनैति की घटनाओं का खुलासा करने में पुलिस अब तक नाकाम रही है।
सम्बंधित खबर
अपना जिला