प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक आवारा कुत्ता अचानक उग्र होकर राहगीरों पर टूट पड़ा और जो भी उसके सामने आया, उसे काटकर घायल कर दिया। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते रहे, जबकि स्थानीय लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए किसी तरह कुत्ते को वहां से भगाया। राहत की बात यह रही कि कोई बच्चा उसकी चपेट में नहीं आया, अन्यथा हादसा और भी गंभीर हो सकता था। घटना में न्यू कॉलोनी निवासी राजू सोनी (49वर्ष), दरोगा जी की गली निवासी अब्बास सिद्दीकी (25वर्ष), आसिफ अली (26वर्ष), अली हमजा (17वर्ष), पुरब मोहाल निवासी गोलू (24), कैथी निवासी बाल गोविंद यादव (75वर्ष), राजकुमार (52वर्ष), राजेंद्र शर्मा (55वर्ष) समेत एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए। आज रॉबर्ट्सगंज स्थित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में राजू सोनी, बाल गोविंद यादव सहित एक दर्जन घायलों को को एंटी-रेबीज वैक्सीन लगाई गई।