Sonbhadra News : उत्तर प्रदेश विधान परिषद की दस सदस्यीय टीम ने ओबरा तापीय परियोजना का किया दौरा
उत्तर प्रदेश विधान परिषद की प्रदेशीय विद्युत व्यवस्था सम्बंधित दस सदस्यीय टीम ने शनिवार को ओबरा पहुंच कर तापीय परियोजना का दौरा कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया।

sonbhadra
9:20 PM, March 14, 2026
शांतनु कुमार/घनश्याम पांडे
ओबरा (सोनभद्र)। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की प्रदेशीय विद्युत व्यवस्था सम्बंधित दस सदस्यीय टीम ने शनिवार को ओबरा पहुंच कर तापीय परियोजना का दौरा कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया। जांच दल में क्षेत्रीय एमएलसी विनीत कुमार सिंह के अलावा दस सदस्यीय टीम रही। इस दौरान टीम ने ओबरा परियोजना का दौरा कर बिजली उत्पादन, कोयला आपूर्ति, परियोजना से फैल रहे प्रदूषण, कर्मचारियों की कार्य प्रणाली, जीवन शैली, स्वास्थ्य व्यवस्था, पेयजल, परियोजना कालोनी के आवासों के रख रखाव सहित सड़कों का जायजा लिया। इसके पश्चात परियोजना के अतिथि गृह में परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक सहित वरिष्ठ अधिकारियों संग एक बैठक किया। जांच टीम ने बैठक में परियोजना के अधिकारियों को कई पहलुओं पर सुधारात्मक कदम उठाने एवं प्रदूषण रोकने तथा बिजली उत्पादन के निरंतरता रखने का निर्देश दिया। इसके पश्चात टीम अनपरा के लिए रवाना हो गई। वही रविवार को जांच टीम कलेक्ट्रेट में अधिकारियों संग बैठक कर दौरे की समीक्षा भी करेगी। इस दौरान मुख्य रूप से अपर जिलाधिकारी रमेश चंद्र, मुख्य महाप्रबंधक आर के अग्रवाल, एस के सिंघल महाप्रबंधक सी, एस के मिश्रा महाप्रबंधक बीटीपीएस, उप महाप्रबंधक सिविल ए के राय, बीके सिंह,अब्दुल निषाद, अखिलेश त्रिपाठी डीजीएम फाइनेंस,अधीक्षण अभियंता दिवाकर स्वरूप सहित कई अन्य परियोजना के अधिकारी मौजूद रहे।



