Sonbhadra News : टैम्पो चलाकों ने यातायात पुलिस पर लगाया मनमानी का आरोप, सौंपा ज्ञापन
जिले के चुर्क मार्ग पर संचालित टेंपो चालकों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। यातायात पुलिस पर मनमानी का आरोप लगाते हुए पूर्व की तरह ही उनका टेंपो स्टैंड रामलीला मैदान में बहाल करने की.

ओसी क़ो ज्ञापन सौंपते टैम्पो चालक...
sonbhadra
10:55 PM, March 28, 2025
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । जिले के चुर्क मार्ग पर संचालित टेंपो चालकों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। यातायात पुलिस पर मनमानी का आरोप लगाते हुए पूर्व की तरह ही उनका टेंपो स्टैंड रामलीला मैदान में बहाल करने की मांग करते हुए जिलाधिकारी क़ो ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान टेंपो चालकों विनोद सिंह, संतोष कुमार, राकेश, रमेश, पिंटू यादव, चंदू, कमलेश, महेंद्र, भीम व महेश आदि ने बताया कि "पहले उनकी टेंपो पहले चुर्क से रॉबर्ट्सगंज के रामलीला मैदान तक चलती थी, जिससे वे आसानी से अपने परिवार का भरण-पोषण कर लेते थे। पुलिस ने रामलीला मैदान से हटाकर मंडी समिति गेट के पास टेंपो स्टैंड बना दिया। इस कारण उनकी आमदनी में भारी गिरावट आई है। उन्हें आगे नहीं जाने दिया जाता, जबकि ई-रिक्शा चालक पूरे नगर में जहां-तहां वाहन दौड़ा रहे हैं। जाम की असली वजह भी वह हैं, मगर उनके प्रति जिम्मेदारों का रवैया उदासीन है।"



