Sonbhadra News :कत्था के सात बोटा के साथ टेंपो धराया, चालक फरार
कत्था के सात बोटा के साथ टेंपो गिरफ्त में , चालक फरार

sonbhadra
6:46 PM, October 3, 2026
कत्था के सात बोटा के साथ टेंपो गिरफ्त में , चालक फरार
एस प्रसाद (संवाददाता)
म्योरपुर। वन रेंज अंतर्गत मनबसा जंगल से काटकर ठेकेदार को बेचने के लिए ले जाए जा रहे कत्था के सात बोटा के साथ वन विभाग की टीम ने शुक्रवार की रात एक टेंपो पकड़ा। कार्रवाई रेंजर जबर सिंह के नेतृत्व में रात करीब 11 बजे की गई। हालांकि टीम को देखकर चालक मौके से फरार हो गया।रेंजर जबर सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि मनबसा और बगैया नार के जंगल में रात के समय कत्था के पेड़ों की कटान की जा रही है। सूचना के आधार पर वन विभाग की टीम ने निगरानी शुरू की। इसी दौरान कत्था के सात बोटा लदे टेंपो को पकड़ लिया गया। रेंजर ने बताया कि वाहन को सीज कर दिया गया है और वन अधिनियम के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। फरार चालक की तलाश की जा रही है। वन विभाग की टीम द्वारा जंगल में अवैध कटान और लकड़ी की तस्करी पर नजर रखी जा रही है।




