Sonbhadra News : सोनांचल का चढ़ा पारा, मार्च में तापमान 32 डिग्री पार, पंखा-कूलर की बढ़ी मांग
सोनांचल में पछुआ हवा व तेज धूप के कारण तापमान में रोजाना इजाफा हो रहा है। आसमान में सुबह के समय धुंध छाने के कारण गर्मी पड़ने लगी है। गर्मी बढ़ने से पंखा चलाने के बाद भी शरीर से पसीना निकल रहा है.....

एनिमेटेड फोटो.....
sonbhadra
6:03 PM, March 9, 2026
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । सोनांचल में पछुआ हवा व तेज धूप के कारण तापमान में रोजाना इजाफा हो रहा है। आसमान में सुबह के समय धुंध छाने के कारण गर्मी पड़ने लगी है। गर्मी बढ़ने से पंखा चलाने के बाद भी शरीर से पसीना निकल रहा है। गर्मी शुरू होने से बिजली खपत में भी रोजाना इजाफा होने लगा है।
जिले के मौसम में रोजाना बदलाव हो रहा है। रविवार को सुबह के समय धुंध सी छाई रही। दिन में भी आसमान में हल्के बादल रहने से उमस रही। पछुआ हवा के कारण अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक हो गया है। जिससे रात में भी गर्मी पड़ने लगी है। पंखा चलाने से गर्मी से राहत नहीं हो पा रही है। जिससे अब लोग कूलर व पंखा को ठीक कराने लगे है। जिससे बिजली की खपत में 10 प्रतिशत इजाफा हो गया है। तापमान में उतार-चढ़ाव होने से आम की फसल के साथ अन्य फसलों पर प्रभाव पड़ने का खतरा है। पेड़ लगे फल भी सूखकर नीचे गिर जा रहे है। पछुआ हवा के कारण अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री व न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस हो गया। इससे आर्द्रता 67 फीसदी हो गई।
मौसम विभाग से जुड़े राजन सिंह ने बताया कि "आगामी चौबीस घंटे में मौसम शुष्क बना रहने व तापमान सामान्य से अधिक रहने के आसार है।"




