Sonbhadra News:तहसील परिसर बना स्टैंड,पैदल चलना भी मुश्किल
तहसील परिसर बना स्टैंड, मजिस्ट्रेट लिखी गाड़ी भी फंसी दुद्धी, सोनभद्र। दुद्धी तहसील परिसर इन दिनों प्रशासनिक अव्यवस्था का शिकार होकर एक अनधिकृत वाहन स्टैंड में तब्दील हो गया है। स्थिति इस कदर बिगड़

AI जनरेटेड बैनर ----
sonbhadra
2:20 PM, August 24, 2026
तहसील परिसर बना स्टैंड, कई बार फंस चुकी है मजिस्ट्रेट लिखी गाड़ियां
- पार्किंग स्थल लॉक होने के कारण लोग तहसील परिसर को बना रहे अनाधिकृत स्टैंड
दुद्धी, सोनभद्र। दुद्धी तहसील परिसर इन दिनों प्रशासनिक अव्यवस्था का शिकार होकर एक अनधिकृत वाहन स्टैंड में तब्दील हो गया है। स्थिति इस कदर बिगड़ चुकी है कि परिसर में आने वाले फरियादियों और अधिवक्ताओं का पैदल चलना भी दूभर हो गया है। चौकाने वाली बात यह है कि इस भारी जाम और अव्यवस्था के बीच कई बार मजिस्ट्रेट लिखी हुई सरकारी गाड़ी भी काफी देर तक फंसी रह जाती है।लोगों की माने तो तहसील मुख्य भवन के ठीक सामने बने पार्किंग स्थल को जाली लगाकर बंद कर दिया गया है।पूर्व निर्धारित वैकल्पिक स्थान बंद होने से लोग मजबूरन अपने दोपहिया और चारपहिया वाहन सीधे मुख्य परिसर (कैम्पस) के अंदर खड़ा कर रहे हैं।परिसर में दोपहिया वाहनों की अनियंत्रित कतारें और बीच में फंसी कारों के कारण पूरा रास्ता ब्लॉक हो चुका है।रोजाना अपने जरूरी राजस्व, भूमि व अन्य सरकारी कार्यों के सिलसिले में दूर-दराज से आने वाले ग्रामीणों और फरियादियों को कैम्पस के भीतर दाखिल होने में ही भारी मशक्कत करनी पड़ रही है। अव्यवस्थित ढंग से खड़ी गाड़ियों के चलते तहसील के अधिकारी और स्वयं मजिस्ट्रेट की गाड़ियां भी जाम के चंगुल से नहीं बच पा रही हैं।
दुद्धी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलभूषण पाण्डेय ने इस मामले को गंभीरता लेते हुए कहा कि "तहसील परिसर के सामने बने पार्किंग स्थल को जाली लगाकर बंद करना उचित नही है। इसके कारण तहसील आने वाले गरीब ग्रामीणों, फरियादियों और न्यायिक कार्य के लिए आने वाले वकीलों को भारी मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना झेलनी पड़ रही है। पूरा कैम्पस कबाड़खाने की तरह वाहनों से पट गया है, जिससे पैदल चलना भी दूभर है। उन्होंने उपजिलाधिकारी (SDM) से मांग की है कि इस समस्या का तुरंत संज्ञान लेकर तहसील परिसर को इस गंभीर जाम और अव्यवस्था से परमानेंट मुक्ति दिलाई जाए।




