Sonbhadra News : पेड़ से गिरकर किशोर गम्भीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर
घायल किशोर को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया जहाँ चिकित्सक डॉ मुस्कान ने प्राथमिक उपचार के बाद किशोर की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

sonbhadra
3:17 PM, October 3, 2026
धर्मेन्द्र गुप्ता (संवाददाता)
विंढमगंज (सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के हुमेलदोहर गांव में पेड़ से गिरकर एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया।
बताया जा रहा है कि 17 वर्षीय गुलाम मुस्तफा पुत्र मंजूर आलम निवासी हुमेलदोहर थाना विंढमगंज शनिवार की सुबह करीब साढ़े 11 बजे अपने घर के पास महुआ के पेड़ पर चढ़कर बकरियों के लिए पत्ते तोड़ रहा था। इसी दरमियान गुलाम करीब 20 फीट ऊपर से अनियंत्रित होकर नीचे गिर पड़ा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां मौजूद अन्य बच्चों ने परिजनों को सूचना दी। जिसके बाद परिजनों ने निजी साधन से घायल किशोर को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया जहाँ चिकित्सक डॉ मुस्कान ने प्राथमिक उपचार के बाद किशोर की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।




