Sonbhadra News : पारिवारिक विवाद में किशोरी कुएं में लगाई छलांग
थाना क्षेत्र के सतबहनी गांव में शनिवार की रात पिता से क्षुब्ध होकर 17 वर्षीय किशोरी ने कुएं में छलांग लगा दी। हालांकि ग्रामीणों की तत्परता के कारण किशोरी को तत्काल बाहर निकाला दिया गया।

sonbhadra
5:00 PM, March 1, 2026
राजेश कुमार (संवाददाता)
० सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती
० मामला सतबहनी गांव का
बभनी (सोनभद्र) । थाना क्षेत्र के सतबहनी गांव में शनिवार की रात पिता से क्षुब्ध होकर 17 वर्षीय किशोरी ने कुएं में छलांग लगा दी। हालांकि ग्रामीणों की तत्परता के कारण किशोरी को तत्काल बाहर निकाला दिया गया।और ग्रामीणो की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया है ।
थाना क्षेत्र के सतबहनी गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी पिता के शराब पीने की आदत से क्षुब्ध होकर कुएं में छलांग लगा दी। घटना शनिवार की रात्रि नौ बजे की है।शोर शराबा सुनकर आस पास के ग्रामीण इकट्ठा हो गए और तत्काल कुएं से किशोरी को बाहर निकाला गया।घटना की खबर आई की तरह गांव में फ़ैल गई।और एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया जहां उपचार चल रहा है।इसके पुर्व में भी पारिवारिक विवाद में आत्महत्या का प्रयास कर चुकी है।मामले के बावत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधिक्षक राजन सिंह ने कहा कि किशोरी ठीक है उपचार के बाद छोड़ दिया गया।




