Sonbhadra News : सर्प दंश से किशोरी की मौत
रायपुर थाना क्षेत्र के नगपुर गांव में में सोमवार कि रात सर्प दंश से इलाज के दौरान मंगलवार को किशोरी की मौत हो गई ।

sonbhadra
3:36 PM, July 23, 2024
अवधेश पटेल (संवाददाता)
वैनी (सोनभद्र) । रायपुर थाना क्षेत्र के नगपुर गांव में में सोमवार कि रात सर्प दंश से इलाज के दौरान मंगलवार को किशोरी की मौत हो गई । जिससे परिजनों में हड़कंप मच गया । रायपुर पुलिस द्वारा बुधवार को शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया ।
जानकारी के अनुसार रायपुर थाना क्षेत्र के नगपुर गांव निवासी ज्योति पुत्री रामराज उम्र 15 वर्ष सोमवार कि रात रोज कि तरह रात में खाना खाकर सोने चली गई । जहां रात्रि करीब 11 बजे सोते समय विषैले सर्प ने पीठ में काट दिया हो-हल्ला मचाने पर परिवार के लोग आएं और आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वैनी ले गए। जहां गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया । जहां ईलाज के दौरान मंगलवार को मौत हो गई। परिजनों ने शव घर लाकर रायपुर पुलिस को सूचना दिया। जहां रायपुर पुलिस ने पंचनामा कर रात्रि होने पर शव को बुधवार को पीएम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया ।




