Sonbhadra News : तालाब में डूबने से किशोर की मौत
कोतवाली क्षेत्र के अमिलौधा गांव में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां तालाब में डूबने से 11 वर्षीय बालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अंशु, पुत्र स्वर्गीय राजेश, निवासी अमिलौधा के रूप में हुई है।

sonbhadra
10:52 PM, April 28, 2026
राजकुमार गुप्ता (संवाददाता)
घोरावल (सोनभद्र) । कोतवाली क्षेत्र के अमिलौधा गांव में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां तालाब में डूबने से 11 वर्षीय बालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अंशु, पुत्र स्वर्गीय राजेश, निवासी अमिलौधा के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार अंशु अपने घर के पास स्थित तालाब में अन्य बच्चों के साथ नहाने गया था। इसी दौरान वह नहाते-नहाते गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। जब वह काफी देर तक पानी से बाहर नहीं निकला तो साथ मौजूद बच्चों में हड़कंप मच गया। घबराए बच्चों ने गांव पहुंचकर घटना की सूचना दी।
सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद अंशु को तालाब से बाहर निकाला। आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।



