Sonbhadra News : घाघर नदी में डूबने से किशोरी की मौत
चोपन थाना क्षेत्र के मोरईया टोला के पास घाघर नदी में डूबने से एक किशोरी की मौत हो गयी। जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया।

sonbhadra
11:18 AM, May 31, 2026
नीरज सिंह (संवाददाता)
सलखन (सोनभद्र) । चोपन थाना क्षेत्र के मोरईया टोला के पास घाघर नदी में डूबने से एक किशोरी की मौत हो गयी। जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार रविवार सुबह चांदनी (16) पुत्री राम केवल निवासी नवका टोला सलाखन दशहरा की परंपरा के अनुसार गुड्डा- गुड्डी को जल में प्रवाहित करने गयी थी उसी समय वह गहरे पानी में चली गयी। जिससे उसकी डुबकर मौत हो गयी। घटना की सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। लोग भागकर उसे बाहर निकाले लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। आनन-फानन में घटना की सूचना चोपन पुलिस को दी गई । चोपन पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गई है।




