Sonbhadra News : ट्रेन की चपेट में आने से किशोरी की मौत, ट्रैक पर मिला शव
किशोरी मानसिक रूप से विक्षित बताई जा रही है जो पनारी गांव के निंगा में अपने फूफा रामलाल गोंड के घर बुधवार को आई हुई थी जिसका बीती रात को रेलवे ट्रैक पर शरीर के दो टुकड़े में शव मिलते ही क्षेत्र में सन

sonbhadra
12:42 PM, October 2, 2026
एम शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) । सलईबनवा रेलवे स्टेशन क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर एक किशोरी का कटा हुआ शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई । सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
जानकारी मुताबिक गुरूवार की रात्रि लगभग साढ़े दस बजे चोपन थाना क्षेत्र के अंतर्गत सलईबनवा स्टेशन से गुरमुरा की तरफ 131/25 रेलवे ट्रैक पर दुद्धी क्षेत्र के गुलाल झरिया से पनारी गांव के निंगा में अपने फुफा के घर रिस्तेदारी में आई हुई 17 वर्षीय किशोरी अनीता पुत्री देवधारी गोंड का दो हिस्सों में ट्रेन से कटा हुआ शव मिलने की सूचना रेलवे सुरक्षा बल को मिली तो रेलवे सुरक्षा बल तत्काल मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू करते हुए शुक्रवार को सुबह लगभग पांच बजे घटना से संबंधित जानकारी चोपन थाना की पुलिस को देते हुए शव को रेलवे सुरक्षा बल द्वारा चोपन पुलिस को सौंप दी गई।
किशोरी मानसिक रूप से विक्षित बताई जा रही है जो पनारी गांव के निंगा में अपने फूफा रामलाल गोंड के घर बुधवार को आई हुई थी जिसका बीती रात को रेलवे ट्रैक पर शरीर के दो टुकड़े में शव मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई।।




