Sonbhadra News : मालगाड़ी की चपेट में आने से किशोर की मौत, घर में मचा कोहराम
विंढमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत महुली ग्राम पंचायत की घटना

सोनभद्र
7:45 PM, July 27, 2026
धर्मेन्द्र गुप्ता (संवाददाता)
विंढमगंज (सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत महुली, फूलवार के बार्डर पर सोमवार को करीब चार बजे 14वर्षीय किशोर शिवकुमार कनौजिया पुत्र स्वर्गीय दीपक कुमार कनौजिया निवासी महुली का संदिग्ध परिस्थितियों मे मालगाड़ी़ से कटने से मौत हो गई। आस पास मौजूद पशु चरा रहे चरवाहों ने बताया कि किशोर दौड़़ते हुए रेलवे ट्रैक पर आया और मालगाड़ी को देखते ही ट्रेक पर सर रखकर सो गया, जिससे मृतक का सर धड़ से अलग हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।हालांकि हकीकत क्या है यह तो पुलिस की जांच के बाद ही सचाई का पता चल सकता है। रेलवे पुलिस तथा थाना कि पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़़ताल करने मे जुटी हुई है।
पुलिस शव को कब्जे में लेकर पंचनामा करने के पश्चात अंत परीक्षण हेतु दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।
ग्रामीणों में इस बात की चर्चा रही कि मृतक किशोर के पिता दीपक कुमार कनौजिया की भी इसी स्थान के आसपास रेलगाड़ी से कटने पर मौत हुई थी l
मौत की खबर से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।




