Sonbhadra news : किशोर युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
बलियरी गांव में बीती रात मां ने बाइक चलाने से बेटे को मना किया तो बेटे ने आवेश में आकर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।

sonbhadra
7:49 PM, August 18, 2025
एस प्रसाद (संवाददाता)
म्योरपुर। थाना क्षेत्र म्योरपुर के बलियरी गांव में बीती रात मां ने बाइक चलाने से बेटे को मना किया तो बेटे ने आवेश में आकर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु दुद्धी भेज दिया।बलियरी गांव में रविवार की रात नीरज गोड़ 18 वर्ष पुत्र हरिशंकर गोड़ ने घर से सौ मीटर दूर आम के पेड़ पर गमछे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।मृतक 15 दिन पहले अपने पिता के साथ हैदराबाद कमाने गया था और शनिवार को ही हैदराबाद से वापस अपने घर बलियरी आया था। रविवार की रात उसने शराब का सेवन किया और नशे की हालत में अपनी मां से बाइक चलाने के लिए चाबी मांगने लगा।मां ने नशे की हालत में होने के कारण बाइक चलाने से मना कर दिया तो युवक घर से सौ मीटर दूर आम के पेड़ पर गमछे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।काफ़ी देर बाद घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों खोजबीन की तो घर से सौ मीटर दूर आम के पेड़ से युवक का लटकता देखा तो घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक पूछताछ के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु दुद्धी भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि बलियरी गांव में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।




