Sonbhadra News : राबर्ट्सगंज पेयजल योजना के प्रगति व गुणवत्ता की जाँच के लिए टीम गठित
जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह की अध्यक्षता आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिला खनिज फाउण्डेशन निधि के माध्यम से निर्माण करने वाली एजेन्सियों के अधिकारियों के साथ बैठक सम्पन्न.....

जिला खनिज फाउण्डेशन निधि की बैठक लेते डीएम बी0एन0 सिंह...
sonbhadra
12:06 AM, May 24, 2025
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
• जिला खनिज फाउण्डेशन निधि की बैठक सम्पन्न
• बैठक में कुल 31 विभागों को अवमुक्त 484 कार्यो की हुई समीक्षा
सोनभद्र । जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह की अध्यक्षता आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिला खनिज फाउण्डेशन निधि के माध्यम से निर्माण करने वाली एजेन्सियों के अधिकारियों के साथ बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि "जिला खनिज फाउण्डेशन निधि से होने वाले निर्माण ससमय गुणवत्ता पूर्ण तरीके से पूर्ण करना सुनिश्चित किया जाये, निर्माण कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता व लापरवाही न बरती जायें। जिन भी निर्माण एजेन्सियों द्वारा जो निर्माण कार्य कराये जा रहे हैं, उनके भुगतान की कार्यवाही प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित की जाये।"
इस दौरान जिलाधिकारी ने राबर्ट्सगंज नगर पालिका पुर्नगठन की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि पेयजल योजना से सम्बन्धित जो भी कार्य है, उसे अतिशीघ्र पूर्ण कर लिया जाये, कार्य पूर्ण न होने की स्थिति में सम्बन्धित संस्था के खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।
बैठक में अधिशासी अभियन्ता, गंगा प्रदूषण नियन्त्रण इकाई उ0प्र0 जल निगम (नगरीय), मीरजापुर के द्वारा कराये जा रहे राबर्ट्सगंज पेयजल योजना लागत 51.66 करोड़ की समीक्षा में अनुपस्थ्ति रहे, जिनका स्पष्टीकरण के साथ कृत कार्य की प्रगति व गुणवत्ता की जाँच हेतु टीम गठन करने का निर्देश दिया गया।




