Sonbhadra news : 23 अक्टूबर को जिले के विद्यालयों में शिक्षण कार्य बंद
विधान परिषद के वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन के मद्देनजर 23 अक्टूबर को जिले के सभी विद्यालयों में शिक्षण कार्य स्थगित रहेगा।

sonbhadra
8:39 PM, October 22, 2026
शांतनु कुमार
सोनभद्र। विधान परिषद के वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन के मद्देनजर 23 अक्टूबर को जिले के सभी विद्यालयों में शिक्षण कार्य स्थगित रहेगा। जिला विद्यालय निरीक्षक ने इस संबंध में आदेश जारी कर सभी संबंधित विद्यालयों को अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।
आदेश के मुताबिक, विद्यालयों में पठन-पाठन बंद रहेगा, जबकि कार्यालयी कार्य पूर्ववत संचालित होंगे। वहीं, संबंधित निर्वाचन क्षेत्र के मतदाता कर्मचारियों को मतदान के लिए विशेष आकस्मिक अवकाश मिलेगा। जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी संबंधित अधिकारियों और विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देश का पालन कराने तथा मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग सुनिश्चित करने को कहा है।




