सोनभद्र । मुख्यमंत्री द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग के महत्त्वपूर्ण कार्यक्रमों का लोकार्पण/शिलान्यास का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया । कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी मंत्री रवीन्द्र जायसवाल, जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने दीप प्रज्जवलन व मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । इस दौरान मुख्यमंत्री जी के सम्बोधन का कलेक्ट्रेट सभागार में सजीव प्रसारण किया गया । इस मौके पर अनुसूचित जाति, जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार, भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता, ब्लाक प्रमुख सदर अजीत रावत, विधायक घोरावल के प्रतिनिधि सुरेन्द्र मौर्या, पुष्पा सिंह महिला मोर्चा अध्यक्ष, सदर विधायक प्रतिनिधि विकास मिश्रा, जिला प्रभारी भाजपा अनिल सिंह, रमेश मिश्रा, पूर्व सांसद नरेन्द्र कुशवाहा सहित सम्मानित जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण एवं छात्र-छात्राओं ने मुख्यमंत्री के सम्बोधन को सुना। इस दौरान शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले शिक्षक/शिक्षिकाओं को प्रभारी मंत्री ने टैबलेट व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान मंत्री ने 5 स्मार्ट क्लास स्थापना, 5 आई0सी0टी0 लैब, 5 समर कैम्प, 5 निपुण सम्मान प्रमाण-पत्र का वितरण भी किये।