Sonbhadra News : टेट अनिवार्यता के विरोध शिक्षकों ने निकाला मशाल जुलूस
यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) के बैनर तले आज शाम शिक्षकों टेट अनिवार्यता के विरोध में शहर में मशाल जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया। शिक्षकों का कहना है कि आरटीई लागू होने के पूर्व से सेवारत शिक्षकों...

मशाल जुलूस निकालते शिक्षक.....
sonbhadra
6:51 PM, March 19, 2026
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) के बैनर तले आज शाम शिक्षकों टेट अनिवार्यता के विरोध में शहर में मशाल जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया। शिक्षकों का कहना है कि आरटीई लागू होने के पूर्व से सेवारत शिक्षकों पर टेट की अनिवार्यता लागू करना अन्याय है।
मशाल जुलूस की अगुवाई कर रहे यूटा विंध्याचल मंडल अध्यक्ष अखिलेश सिंह गुंजन और जिलाध्यक्ष शिवम अग्रवाल के साथ सैकड़ों शिक्षक रामलीला मैदान से हाथों में मशाले थामें टेट अनिवार्यता के विरोध में नारेबाजी करते हुए स्वर्ण जयंती चौक पहुंच प्रदर्शन किया।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष अखिलेश सिंह गुंजन ने कहा कि "अनुभव का कोई विकल्प नहीं है और योग्यता की पहचान वर्षों के समर्पण से होती है।"
वहीं यूटा जिलाध्यक्ष शिवम अग्रवाल ने कहा कि "जिन शिक्षकों ने पिछले 10-15 वर्षों से विपरीत परिस्थितियों में बेसिक शिक्षा के नींव मजबूत की आज उनकी योग्यता को एक पात्रता परीक्षा की कसौटी पर कसना न्याय संगत नहीं है। यदि हमारी मांगे पूरी नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।"
इस दौरान मंडल पदाधिकारी केके सिंह, ज्ञान प्रजापति, अंजनी द्विवेदी, शमशेर सिंह, महामंत्री रूद्र मिश्रा, बृजेश यादव, अभिषेक मिश्रा, सूर्य प्रकाश सिंह, विवेकानंद शुक्ला, संजीव सिंह, राजेश यादव, विवेक, संतोष यादव, गौरव, सौरभ पटेल, शंभू यादव, मधुप सिंह, राज वैश्य, बृजेश वैश्य सहित बड़ी संख्या में शिक्षकगण मौजूद रहे।



