Sonbhadra News: शिक्षकों ने 10 वर्षीय चयन वेतनमान स्वीकृत करने की मांग को लेकर खंड शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
16448 शिक्षक भर्ती के 10 पूर्ण होने पर दस वर्षीय वेतन चयन वेतनमान स्वीकृति की मांग को लेकर खंड शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

sonbhadra
7:14 PM, September 7, 2026
घनश्याम पांडेय/विनीत शर्मा (संवाददाता)
चोपन (सोनभद्र) । उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ विकासखंड चोपन के शिक्षकों ने सोमवार को ब्लाक अध्यक्ष राघवेंद्र कुमार त्रिपाठी के साथ 16448 शिक्षक भर्ती के 10 पूर्ण होने पर दस वर्षीय वेतन चयन वेतनमान स्वीकृति की मांग को लेकर खंड शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ब्लाक संसाधन केंद्र चोपन में खंड शिक्षा अधिकारी लोकेश मिश्रा को ज्ञापन सौंपकर शिक्षकों ने उन्हें अवगत कराया कि 16448 शिक्षक भर्ती बैच के अंतर्गत चयनित शिक्षकगण दिनांक 31 अगस्त 2016 को बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक के पद पर नियुक्त हुए थे उक्त तिथि से निरंतर एवं संतोषजनक सेवा पूर्ण करते हुए दिनांक 31 अगस्त 2026 को सेवा के 10 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। 10 वर्ष की सेवा पूर्ण होने के उपरांत चयन वेतनमान स्वीकृत किए जाने की पात्रता अर्जित हो चुकी है। शिक्षकों ने ज्ञापन की प्रतिलिपि बेसिक शिक्षा अधिकारी के नाम भी सौंपते हुए मांग किया कि चयन वेतनमान के अंतर्गत समस्त शिक्षकों का चयन वेतनमान स्वीकृत कर आवश्यक कार्यवाही कर अभिलंब आदेश निर्गत करें ज्ञापन लेकर खंड शिक्षा अधिकारी ने हर संभव प्रयास करने के लिए आश्वस्त किया। इस दौरान शिक्षक अरविंद कुमार चौहान, मोहम्मद आसिफ जिया मिथिलेश कुमार, शशांक यादव, प्रदीप बसु, अंजली उपाध्याय ,रेवती रमण पाठक, वीरेंद्र कुमार पनिका, आलोक कुमार तिवारी, संतोष कुमार सिंह, दीपक कुमार, मोहित सिंह चौहान, राजकुमार बैस, अजय कुमार, आशिक अली, मनीष कुमार पाठक, लाल कुमार बैस, बृजेश कुमार बैस मौजूद रहे।




