Sonbhadra news : मुख्यमंत्री की कैशलेस चिकित्सा योजना के शुभारंभ पर शिक्षकों का सम्मान
शिक्षकों के लिए शुरू की गई कैशलेस चिकित्सा योजना के शुभारंभ के अवसर पर गोला नगर स्थित सनशाइन हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

sonbhadra
7:40 PM, July 11, 2026
उमेश कुमार शर्मा (संवाददाता)
गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी)। मुख्यमंत्री द्वारा शिक्षकों के लिए शुरू की गई कैशलेस चिकित्सा योजना के शुभारंभ के अवसर पर गोला नगर स्थित सनशाइन हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई शिक्षकों को सम्मानित कर उनके शिक्षा क्षेत्र में योगदान की सराहना की गई।
समारोह को संबोधित करते हुए हॉस्पिटल संचालक एवं भाजपा नेता डॉ. कौशल वर्मा ने कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि भावी पीढ़ियों के भविष्य का निर्माण भी करते हैं। उन्होंने कहा कि समाज को सकारात्मक दिशा देने वाले गुरुजनों के स्वास्थ्य की चिंता करना भी समाज का दायित्व है। उनके अनुसार, शिक्षकों के सम्मान और स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में यह पहल समाज के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथि शिक्षकों का तिलक लगाकर और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया गया। समारोह का संचालन शिक्षक पारस वर्मा ने किया।
इस अवसर पर शिक्षक नरेंद्र वर्मा, रामू भारती, विनोद भदौरिया, डॉ. यूसुफ अली, राजेश अग्निहोत्री, कमलेश वर्मा, आनंद वर्मा और अरुण वर्मा सहित कई वक्ताओं ने अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अनुज प्रताप सिंह, ज्ञानचंद वर्मा, कवि मुनेन्द्र प्रताप मंजुल, पंकज वर्मा, अशोक वर्मा, गोविंद वर्मा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।




