Sonbhadra news : शिक्षकों को मिले कैशलेस हेल्थ कार्ड, घोरावल में हर्ष का माहौल
बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों, शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के लिए कैशलेस हेल्थ कार्ड वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
राजकुमार गुप्ता (संवाददाता)
• सात शिक्षकों को प्रतीकात्मक हेल्थ कार्ड वितरित, 19 हजार बच्चों के अभिभावकों के खातों में डीबीटी की राशि भेजी गई
घोरावल(सोनभद्र)। तहसील सभागार में बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों, शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के लिए कैशलेस हेल्थ कार्ड वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शुभारंभ कार्यक्रम के सजीव प्रसारण से हुई, जिसके बाद मां सरस्वती के पूजन-अर्चन एवं छात्राओं की सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ किसान नेता लालजी तिवारी रहे, जबकि अध्यक्षता उपजिलाधिकारी आशीष त्रिपाठी ने की। खंड शिक्षा अधिकारी अरविंद पटेल ने इसे शिक्षकों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने का दिन बताया। खंड शिक्षा अधिकारी कर्मा बृजेश सिंह ने इसे शिक्षकों के लिए सरकार का महत्वपूर्ण उपहार बताया। अपने संबोधन में उपजिलाधिकारी आशीष त्रिपाठी ने शिक्षकों से बच्चों में रटने की बजाय सीखने की प्रवृत्ति विकसित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में सात शिक्षकों को प्रतीकात्मक रूप से कैशलेस हेल्थ कार्ड वितरित किए गए।
कार्यक्रम में बताया गया कि विकासखंड घोरावल के लगभग 19 हजार विद्यार्थियों के अभिभावकों के खातों में दो जोड़ी ड्रेस, जूता-मोजा, स्वेटर एवं स्टेशनरी के लिए निर्धारित धनराशि डीबीटी के माध्यम से भेज दी गई है। इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षक दीनबन्धु त्रिपाठी ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ शिक्षक अनिल सिंह, वरिष्ठ शिक्षक नन्द कुमार शुक्ल, संजय मिश्रा, शिवशंकर, अशोक संन्यासी, राजेश वैश्य, राजीव कुमार, हुकूम चन्द्र, अखिलेश सिंह, प्रदीप कुमार, कौशर जहाँ सिद्दीकी, एआरपी टीम, संकुल अध्यापक, माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक, सोनांचल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य के.पी. मौर्य तथा भारतीय इंटर कॉलेज के शिक्षक सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।