इस अवसर पर विधायक सदर भूपेश चौबे ने कहा कि "आज शिक्षक दिवस की पूर्व संन्ध्या पर शिक्षक सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, यह बहुत ही सुखद क्षण है, जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकगणों को सम्मानित किया जा रहा है, देश के मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विकसित भारत, 2047 के मिशन को पूर्ण करने में शिक्षकगणों को महत्वपूर्ण भूमिका है, शिक्षकगणों द्वारा ही एक अच्छे समाज का निर्माण किया जाता है। विकसित भारत 2047, विकसित उत्तर प्रदेश व विकसित सोनभद्र की परिकल्पना को साकार करने हेतु शिक्षकगणों द्वारा जो भी सूझाव व विचार रखे गये हैं, उनके विचारों को एकत्र करके उच्च स्तर पर भेजने का कार्य भी किया जायेगा। जैसे कि विकसित भारत 2047 की जो परिकल्पना देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की है, वह आगे बढ़ सकें।"