विकास आयुक्त सचिव गौरी शंकर प्रियदर्शी ने कहा कि "स्वास्थ्य विभाग की आर0बी0एस0के0 टीम द्वारा जब विद्यालयों में जाकर स्वास्थ्य परीक्षण किया जाता है, तो बच्चों की उपस्थिति कम रहती है और ड्रेस, जूता, मोजा, कापी, किताब आदि सामग्री की वितरण में उपस्थित अधिक रहती है, यह सुनिश्चित किया जाये कि आर0बी0एस0के0 टीम के स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान बच्चें अधिक संख्या में उपस्थित रहें, जिससे बच्चों को शत-प्रतिशत स्वास्थ्य परीक्षण किया जा सकें। उन्होंने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर डाक्टरों को रहने हेतु सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाये। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं को नियमित पोषाहार की उपलब्धता, बच्चों का सम्पूर्ण टीकाकरण एवं पोषण स्तर में सुधार हेतु विशेष प्रयास किया जाये। उन्होंने आईसीडीएस विभाग को निर्देशित किया कि कोई भी पात्र गर्भवती महिला पोषाहार से वंचित न रहे। बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग को निर्देश दिए गए कि गणित एवं भाषा विषयों में छात्रों के प्रदर्शन में सुधार , छात्र शिक्षक अनुपात युक्त विद्यालयों की संख्या बेहतर करने के लिए शिक्षकों की नियुक्ति सुनिश्चित की जाए। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्राथमिक स्तर की शिक्षा ग्रहण करने वाले बच्चे स्कूल अवश्य आयें, इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा अभिभावकों को प्रेरित किया किया जाये कि वह अपने बच्चों को अनिवार्य रूप से विद्यालयों में शिक्षा ग्रहण करने हेतु भेजें, प्राथमिक शिक्षा ही प्रथम सीढ़ी है।"