Sonbhadra News: बाइक से गिरकर शिक्षक घायल
घोरावल क्षेत्र के बरौधी विद्यालय से घर जा रहे शिक्षक रजनीश श्रीवास्तव घोरावल कस्बे के इस्लामिया मोड़ पर बाइक फिसल जाने से गिर पड़े। घायल अवस्था में उन्हें सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उपचार हुआ

sonbhadra
6:11 PM, September 26, 2024
राजकुमार गुप्ता (संवाददाता)
घोरावल। घोरावल नगर में गुरुवार को बाइक से गिरकर शिक्षक घायल हो गए। क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बरौधी के शिक्षक रजनीश श्रीवास्तव विद्यालय से पढ़ाकर घोरावल घर लौटते समय इस्लामिया मोड़ पर गिरकर घायल हो गए। उनके सिर घुटने पैर में चोट आई। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना अध्यापकों को दी गई। अध्यापकों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल में भर्ती कराया गया। जानकारी होते ही खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार सिंह समेत अध्यापक राजीव कुमार, अखिलेश सिंह, राजेश सिंह, मिथिलेश द्विवेदी, धर्मराज सिंह, अविनाश शुक्ला समेत कई अध्यापक अस्पताल पहुंचे और उनका हाल-चाल लिया।




