Sonbhadra news : मधुपुर में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, नीट-यूजी 2026 के सफल छात्रों का हुआ सम्मान
क्षेत्र के मेधावी छात्रों एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को प्रेरित करने के उद्देश्य से रविवार को प्राथमिक पाठशाला तृतीय, मधुपुर परिसर में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

sonbhadra
4:07 PM, August 2, 2026
जय नाथ मौर्या (संवाददाता)
मधुपुर (सोनभद्र)। क्षेत्र के मेधावी छात्रों एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को प्रेरित करने के उद्देश्य से रविवार को प्राथमिक पाठशाला तृतीय, मधुपुर परिसर में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर जिला जज (प्रयागराज) हेमंत कुशवाहा ने नीट-यूजी 2026 में सफलता हासिल करने वाले आदर्श मौर्य और अमन कुमार मौर्य को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रतिभाशाली छात्र क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं और उनकी उपलब्धियां मेहनत व लगन का परिणाम हैं।
समारोह में विधायक अनिल मौर्य के प्रतिनिधि सुरेंद्र मौर्य सहित उदयनाथ सिंह, डॉ. ओ.पी. मौर्य, चन्द्रकेशर सिंह, विजय कुमार, कमलेश सिंह कुशवाहा, बलिराम मौर्य, रमाकांत सिंह, भागीरथी मौर्य, इंद्रजीत सिंह, राकेश कुशवाहा, राजदेव, रविशंकर सिंह, शिवपूजन सिंह तथा क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने सफल छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए अन्य विद्यार्थियों को भी लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।




