Sonbhadra News : ससुराल में युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों का जला कर हत्या करने का आरोप
विंढमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बूटबेडवा ग्राम पंचायत के पासवान बस्ती का एक युवक झारखंड राज्य के भवनाथपुर थाना अंतर्गत बीते 15 फरवरी अपने ससुराल गया था

सोनभद्र
5:09 PM, February 22, 2026
धर्मेन्द्र गुप्ता (संवाददाता)
विंढमगंज (सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बुटवेढ़वा के पासवान बस्ती निवासी दीपक कुमार उम्र 33 वर्ष पुत्र रामदास की ससुराल झारखंड राज्य के गढ़वा जिला अंतर्गत भवनाथपुर ग्राम मेरौनी, हरिहरपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से मौत हो गई। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर मारपीट व पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का गंभीर आरोप लगाया है।
मृतक के पिता रामदास ने बताया कि दीपक कुमार बीते 15 फरवरी को अपने ससुराल ग्राम मेरौनि (हरिहरपुर), थाना भवनाथपुर गया थे। उसी रात परिजनों को सूचना मिली कि वह गंभीर रूप से आग की चपेट में झुलस गया हैं। जिसे इलाज हेत पहले डाल्टनगंज में भर्ती कराया गया, हालत गंभीर होने के कारण बेहतर उपचार के लिए राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स), रांची रेफर किया गया। इलाज के दौरान 20 फरवरी की रात उनकी मौत हो गई।मृतक के पिता सहित परिजन मुंशी पासवान, रविंद्र, संजय, अंजू देवी, नन्हकू पासवान ने ससुराल वालों पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप लगाया है। परिजनों का दावा है कि मृतक ने मौत होने के पूर्व अपने बहनोई रविंद्र व भाई संजय को घटना में शामिल दो साल, पत्नी व सास के द्वारा इस तरह की वारदात किए जाने का की बात कही जिसे वीडियो रिकॉर्डिंग किया गया है।घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश व्याप्त है। परिजनों ने नामजद आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है।
इस संबंध में परिजनों द्वारा नजदीकी थाने में लिखित तहरीर दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
रविवार की शाम जब मृतक का शव घर पहुंचा तो लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था और पूरे गांव में मातम का माहौल बना हुआ है।



