Sonbhadra news : मारकुंडी पंचायत में सीडीओ का औचक निरीक्षण, गंदगी पर भड़कीं अधिकारी
रावर्ट्सगंज विकासखंड की ग्राम पंचायत मारकुंडी में शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी और जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण ने औचक निरीक्षण किया।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
राकेश चौबे
-- सचिव और सफाईकर्मियों को कड़ी फटकार, विकास कार्यों के अभिलेख तलब कर मांगी जानकारी
मारकुंडी (सोनभद्र)। रावर्ट्सगंज विकासखंड की ग्राम पंचायत मारकुंडी में शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी और जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण ने औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों के अचानक पहुंचने से पंचायत कर्मियों में हड़कंप की स्थिति बन गई।
निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने ग्राम पंचायत में संचालित विकास कार्यों से संबंधित अभिलेख तलब कर उनकी जानकारी ली। उन्होंने मौके पर कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लेते हुए अभिलेखों के व्यवस्थित रखरखाव तथा विकास कार्यों में पारदर्शिता बरतने के निर्देश दिए।
इसके बाद अधिकारियों ने पंचायत सचिवालय का निरीक्षण किया। परिसर में गंदगी मिलने पर सीडीओ ने नाराजगी जताते हुए ग्राम पंचायत सचिव और सफाईकर्मियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने पंचायत भवन और आसपास के क्षेत्र में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए और लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
इस दौरान मौजूद ग्रामीणों से अधिकारियों ने पंचायत में हो रहे विकास कार्यों और स्थानीय समस्याओं की जानकारी ली। सीडीओ ने दुर्घटना में घायल ग्राम प्रधान उधम सिंह यादव का हालचाल भी जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
औचक निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शासन की मंशा के अनुरूप विकास कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता और स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। लापरवाही मिलने पर संबंधित कर्मचारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।
सम्बंधित खबर
Disclaimer: यह सर्वे केवल पाठकों की राय जानने के उद्देश्य से है। इसके परिणाम आधिकारिक जनमत या वैज्ञानिक सर्वेक्षण का प्रतिनिधित्व नहीं करते।