Sonbhadra News :नाव से कनहर विस्थापित गाँव पहुंचे सप्लाई इंस्पेक्टर, ग्रामीणों ने कहा– 'साहब ! राशन के लिए करनी पड़ती है भारी मशक्कत'
नाव से कनहर बांध का पानी पार कर कोरची पहुंचे सप्लाई इंस्पेक्टर, ग्रामीणों ने कहा– 'साहब! राशन के लिए करनी पड़ती है भारी मशक्कत' दुद्धी (सोनभद्र

AI जनरेटेड बैनर ----
sonbhadra
11:40 AM, October 1, 2026
नाव से कनहर बांध का पानी पार कर कोरची पहुंचे सप्लाई इंस्पेक्टर, ग्रामीणों ने कहा– 'साहब! राशन के लिए करनी पड़ती है भारी मशक्कत'
रमेश (संवाददाता)
दुद्धी (सोनभद्र)। कनहर बांध के डूब क्षेत्र में बसे गांवों के ग्रामीणों की राशन संबंधी समस्याओं को लेकर आखिरकार प्रशासन गंभीर हुआ है। 30 सितंबर को 'जनपद न्यूज लाइव' द्वारा ग्रामीणों की समस्याओं को प्रमुखता से उजागर किए जाने के बाद, सप्लाई इंस्पेक्टर परवेज असलम ने त्वरित संज्ञान लिया। वे स्वयं नाव के जरिए कनहर बांध का गहरा पानी पार कर ग्राम पंचायत कोरची पहुंचे और ग्रामीणों से सीधे रूबरू हुए।हर महीने छत्तीसगढ़ होकर जाना पड़ता है अमवारसप्लाई इंस्पेक्टर के सामने अपनी पीड़ा रखते हुए सुंदरी और कोरची के ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें हर महीने राशन लेने के लिए भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कनहर बांध में पानी भर जाने के कारण सीधे रास्ते बंद हो चुके हैं। इस वजह से ग्रामीणों को राशन लेने के लिए पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ की सीमा से होकर लंबी दूरी तय करते हुए पुनर्वास कॉलोनी अमवार आना पड़ता है। इससे न सिर्फ उनका समय बर्बाद होता है, बल्कि आर्थिक बोझ और शारीरिक परेशानी भी झेलनी पड़ती है।सप्लाई इंस्पेक्टर ने दिया जल्द समाधान का भरोसाग्रामीणों की इन गंभीर समस्याओं को सुनने के बाद सप्लाई इंस्पेक्टर परवेज असलम ने मौके पर ही मौजूद कोटेदार और संबंधितों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनकी राशन से जुड़ी इस बड़ी समस्या का जल्द से जल्द कोई वैकल्पिक व सुलभ समाधान निकाला जाएगा, ताकि उन्हें इतनी दूर न भटकना पड़े।इस मौके पर कोरची और आसपास के तमाम ग्रामीण उपस्थित रहे, जिन्होंने प्रशासन के इस कदम की सराहना की और जल्द राहत मिलने की उम्मीद जताई।




