Sonbhadra News : दूसरे सेमीफाइनल में सुपर स्टार दुद्धी विजेता, आज मेजबान महुली जूनियर के साथ होगा फाइनल मैच
महुली में आयोजित हो रहे रात्रिकालीन कैनवस क्रिकेट प्रतियोगिता के आठवें दिन दो मैच खेले गए,आज प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेला जाएगा

सोनभद्र
2:33 PM, April 5, 2025
धर्मेन्द्र गुप्ता (सोनभद्र)
विंढमगंज (सोनभद्र)। विकास खंड दुद्धी अंतर्गत महुली के श्री राजा बरियार शाह खेल मैदान में चल रहे नाइट कैनवस क्रिकेट टूनामेंट के आठवें दिन चौथा क्वाटर फाइनल मैच सुपर स्टार दुद्धी बनाम महुअरिया के बीच खेला गया जिसमे पहले टॉस जीतकर दुद्धी ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित ओवरों में 124 रन बनाए जिसमे अंकित ने 6 छक्के और 5 चौके की मदद से 61 रन बनाए।वही सागर ने28 रन ,रजत 6 रन बनाकर नाबाद रहे।जिसमे दुद्धी का 1 ही विकेट गिरा ।बल्लेबाजी करने उतरी महुअरिया के टीम ने अंतिम ओवरों तक 80 रन ही बना सकी।
इस प्रकार दुद्धी के गेंदबाजों ने ताबड़तोड़ गेंदबाजी से विकेट लेते रहे। और यह मैच 45 रनों से दुद्धी ने जीत कर सेमीफाइनल में पहुंच गया।
अंकित कुमार ने 61 रन 2 विकेट लेकर मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार वीरेंद्र चौधरी उर्फ बबलू चौधरी मंडल अध्यक्ष विंढमगंज के हाथों दिया गया।
दूसरा सेमीफाइनल मैच दुद्धी बनाम हिंडाल्को के बीच खेला गया जिसमे दुद्धी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और हिंडाल्को की गेंदबाजी करने का निमंत्रण दिया।
बल्लेबाजी करने उतरी दुद्धी के टीम ने धुंआधार बैटिंग करते हुए 148 रन बनाकर 149 का टारगेट दिया।जिसमें दुद्धी के अंकित ने 6 रन, सृजन ने 26 रन, सागर 28 रन, गोलू द्विवेदी 22 रन, उत्कर्ष 25 रन बना कर नाबाद रहा।इस प्रकार 5 विकेट खोया।
वही हिंडाल्को के टीम ने बल्लेबाजी करने उतरी और ताबड़तोड़ उनका विकेट गिरता गया। और अंत में यह मैच दुद्धी ने जीत कर फाइनल में जगह बनाई।
आज दुद्धी की टीम मेजबान महुली से फाइनल मुकाबला खेलेगा।
एम्पायर की भूमिका सूरज और गोलू ने निभाई और स्कोरर सन्नी कन्नौजिया,कमेंटेटर ओंकार शुक्ला ने किया।



