Sonbhadra News : दुर्गा पूजा शीतला श्रृंगार समिति घोरावल के अध्यक्ष बने सुनील कुमार सोनकर
समिति ने कार्यक्रम स्थल के पास बैठक की, जिसमें सर्वसम्मति से सुनील कुमार सोनकर का अध्यक्ष पद पर चयन किया गया।

sonbhadra
12:18 AM, October 7, 2026
राजकुमार गुप्ता (संवाददाता)
घोरावल (सोनभद्र)। आने वाले नवरात्रि में माँ दुर्गा पूजा शीतला श्रृंगार समिति घोरावल के तत्वावधान मे दशमिहवा तालाब के पास दुर्गा पूजा, झांकी श्रृंगार का कार्यक्रम होना है। समिति ने कार्यक्रम स्थल के पास बैठक की, जिसमें सर्वसम्मति से सुनील कुमार सोनकर का अध्यक्ष पद पर चयन किया गया।
कार्यक्रम संयोजक शिप्पू अग्रहरि ने बताया कि इस बैठक में पूजन कार्यक्रम को सम्पादित करने पर चर्चा हुई। साथ ही नए अध्यक्ष का चयन किया गया। कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार की गई। बताया कि नवरात्रि में सप्तमी तिथि से पूजन की शुरुआत की जाएगी। और बीते वर्ष हुए कार्यक्रम की तुलना में इस बार उसे और भव्य बनाने के लिए कार्यकर्ताओं ने योजना बनाई है। दशमीहवा तालाब पर स्थित दुर्गा मंदिर, शिव शंकर, माता शीतला मंदिर, अष्टभुजा मंदिर इत्यादि की आकर्षक सजावट की जाएगी। बैठक में प्रबंधक डॉ परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव, कार्यक्रम संयोजक शिप्पू अग्रहरि, सह संयोजक शुभम कुमार, राखी सोनकर, व्यवस्थापक अनुराग अग्रहरि, राहुल तिवारी, विवेक कुमार, दीपक कुमार, अंकित केसरी, हार्दिक, कार्तिकेय, विनायक, वैभव, लक्ष्य, गुड्डू भोजवाल, अनुराग राज, मुन्नू प्रजापति, रणधीर मोदनवाल, सत्यम राज, रवि राज, सुमित गिरी, दिलीप भारती समेत समिति के लोग उपस्थित रहे।




