Sonbhadra News : झरिया में बनेगा सूर्य मंदिर, ब्लाक प्रमुख ने किया भूमिपूजन
छठ पूजा के दृष्टिगत ग्राम पंचायत मोहिउद्दीनपूर के राजस्व गांव झरिया में ग्रामीण दीपक कुमार के अगुवाई में मंदिर निर्माण समिति का गठन कर वृहस्पतिवार को मंदिर निर्माण हेतु भूमिपूजन किया गया।

sonbhadra
6:06 PM, February 26, 2026
पी के विश्वकर्मा (संवाददाता)
० मंदिर निर्माण में बढ़-चढ़कर भाग ले- ब्लाक प्रमुख
कोन (सोनभद्र) । सनातन धर्म के रक्षा व छठ पूजा के दृष्टिगत ग्राम पंचायत मोहिउद्दीनपूर के राजस्व गांव झरिया में ग्रामीण दीपक कुमार के अगुवाई में मंदिर निर्माण समिति का गठन कर वृहस्पतिवार को मंदिर निर्माण हेतु भूमिपूजन किया गया । जिसमें बतौर मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख रुबी मिश्रा व विशिष्ट अतिथि सुशील चतुर्वेदी, मंडल अध्यक्ष रामलाल चेरो समेत दर्जनों लोगों ने मंदिर निर्माण का भूमिपूजन कर मंदिर निर्माण कराने का संकल्प लिया । ब्लाक प्रमुख रुबी मिश्रा ने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कही कि सनातन धर्म की रक्षा के लिए हम सभी को बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए ताकि जल्द मंदिर निर्माण हो सके। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्लाक प्रमुख रुबी मिश्रा, सुशील चतुर्वेदी, मंडल अध्यक्ष रामलाल चेरो, महामंत्री मनोज तिवारी, शिवप्रसाद, कमलेश पाण्डेय, दीपक कुमार, हृदय निवास पाण्डेय, मिथिलेश जायसवाल, प्रधान आरती गुप्ता, पूर्व प्रधान श्रवण कन्नौजिया, सम्पूर्णानंद,नीरज कुमार समेत दर्जनों लोग उपस्थित रहे।




