Sonbhadra News : स्कूली बच्चों के बीच मनाया गया आत्महत्या रोकथाम दिवस
रेल कर्मचारी इंटर कॉलेज चोपन में आत्महत्या रोकथाम दिवस मनाया गया। जिसमें स्वास्थ्य विभाग और सेंटर फार नॉलेज एंड डेवलपमेंट संस्था की टीम द्वारा बच्चों को आत्महत्या रोकथाम के प्रति जागरूक किया गया।

sonbhadra
4:57 PM, September 10, 2025
घनश्याम पांडेय/विनीत शर्मा (संवाददाता)
■ स्वास्थ्य विभाग और सेंटर फार नॉलेज एंड डेवलपमेंट संस्था की टीम द्वारा बच्चों को आत्महत्या रोकथाम के प्रति किया गया जागरूक
चोपन (सोनभद्र) । बुधवार को रेल कर्मचारी इंटर कॉलेज चोपन में आत्महत्या रोकथाम दिवस मनाया गया। जिसमें स्वास्थ्य विभाग और सेंटर फार नॉलेज एंड डेवलपमेंट संस्था की टीम द्वारा बच्चों को आत्महत्या रोकथाम के प्रति जागरूक किया गया। कम्युनिटी स्वास्थ्य ऑफिसर, किशोर स्वास्थ्य काउंसलर और सीकेडी के ब्लॉक समन्वय ने बच्चों को मानसिक स्वास्थ्य के बारे में विस्तार से बताया। कार्यकम में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया जिसमे पोस्टर चार्ट प्रतियोगिता, निबंध लेखन, भाषण प्रतियोगिता आदि के माध्यम से बच्चो को जागरूक किया गया तथा जिन बच्चों ने गतिविधियों के दौरान अच्छा प्रदर्शन किया था प्रधानाध्यापक महोदय के द्वारा उन्हें पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग से कम्युनिटी स्वास्थ्य ऑफिसर, किशोर स्वास्थ्य काउंसलर , सीकेडी की ब्लॉक समन्वयक राजीव पांडेय विद्यालय के समस्त शिक्षकगण व बच्चों उपस्थित थे।




