Sonbhadra News : अचानक हाइवे पर हाइट बीम रेलिंग गिरा, बड़ा हादसा टला
लोहे का इतना मजबूत रेलिंग गिरने से गुजर रहे लोगों में हड़कम्प मच गया। राहत की बात यह है कि इसकी चपेट में कोई नहीं आया और अब तक किसी प्रकार के जनहानि की खबर नहीं है।

sonbhadra
8:26 PM, September 14, 2026
नीरज सिंह (संवाददाता)
सलखन (सोनभद्र) । सलखन में उस वक्त अफरा-तफरी मच गया जब रावर्ट्सगंज से चोपन जाते समय वाराणसी-शक्तिनगर सलखन स्थित रेलवे ब्रिज के नीचे लगा हाइट बीम का रेलिंग अचानक सड़क पर गिर गया। लोहे का इतना मजबूत रेलिंग गिरने से गुजर रहे लोगों में हड़कम्प मच गया। राहत की बात यह है कि इसकी चपेट में कोई नहीं आया और अब तक किसी प्रकार के जनहानि की खबर नहीं है। हालांकि कुछ देर के लिए जाम रहा। स्थानीय लोगों व पुलिस के सहयोग से सड़क पर गिरी रेलिंग को हटाकर किनारे किया गया तब जाकर यातायात बहाल हुआ ।




