गौरतलब है कि इस वर्ष की सुरक्षा प्रतियोगिता में फायर ड्रिल, रेस्क्यू एवं सीपीआर, सेफ्टी कविता ,सुरक्षा पहेली, ज्ञान प्रवाह, पीपीई यूजेज, सेफ्टी इनोवेशन, इन्सटेन्ट जेएसए, बीबीएसओ सहित कुल 11 प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थीं, जिनका सत्यापन वरिष्ठ निर्णायक मण्डल के सदस्यों द्वारा किया गया। वहीं सुरक्षा सप्ताह के दौरान विभिन्न प्लान्ट एवं विभागों के अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने बड़े उत्साह के साथ सुरक्षा से सम्बन्धित विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता तथा कटिबद्धता को दिखाया। संस्थान में कार्यरत श्रमिकों एवं कर्मचारियों ने सुरक्षा सप्ताह के दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़ कर पूरे उत्साह पूर्वक भाग लिया।