Sonbhadra News : 6 माह से खराब सबमर्सिबल पंप, सिंदुरिया के यादव बस्ती में पेयजल संकट गहराया
स्थानीय विकासखंड अंतर्गत सिंदुरिया ग्राम पंचायत के यादव बस्ती के पीछे स्थित बोरिंग में लगाया गया सबमर्सिबल पंप बीते करीब छह माह से खराब पड़ा है।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
घनश्याम पांडेय/विनीत शर्मा (संवाददाता)
० ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन, जल्द मरम्मत न होने पर आंदोलन की दी चेतावनी
चोपन (सोनभद्र) । स्थानीय विकासखंड अंतर्गत सिंदुरिया ग्राम पंचायत के यादव बस्ती के पीछे स्थित बोरिंग में लगाया गया सबमर्सिबल पंप बीते करीब छह माह से खराब पड़ा है। इसके चलते वहां स्थापित पानी की टंकी में सप्लाई पूरी तरह बाधित हो गई है, जिससे दर्जनों परिवारों को पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। क्षेत्र पंचायत के द्वारा लगाया गया समरसेबिल पंप छ महिने भी नही चल पाया ग्रामीणों ने बताया कि उदल चेरो व दुलारे धोबी के घर के पास बोरिंग कर सबमर्सिबल पंप लगाया गया था। साथ ही सौर ऊर्जा प्लेट भी स्थापित की गई थी, जिससे टंकी में पानी चढ़ाकर पूरे मोहल्ले में आपूर्ति की जाती थी। लेकिन पंप खराब होने के बाद से यह व्यवस्था पूरी तरह ठप हो चुकी है और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पेयजल संकट से नाराज ग्रामीणों पंकज चेरो, मनोज चेरो, लाल बहादुर चेरो, सुरेंद्र यादव, शाहिद सहित बड़ी संख्या में लोगों ने टंकी के पास एकत्र होकर संबंधित विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार ग्राम पंचायत प्रधान को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लोगों ने चेतावनी दी है कि गर्मी का मौसम नजदीक है यदि समय रहते सबमर्सिबल पंप की मरम्मत या नया पंप नहीं लगाया गया, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।