Sonbhadra News : सुभासपा ने धूमधाम से मनाया पार्टी का स्थापना दिवस
आज रॉबर्ट्सगंज स्थित सुभासपा जिला कार्यालय पर महाराज सुहेलदेव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का 22वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया....

सुहेलदेव के चित्र पर माल्यार्पण करते सुभासपा के कार्यकर्तागण
sonbhadra
8:29 PM, October 27, 2024
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
• शहर से लेकर गांव तक संगठन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प
• पंचायती राज विभाग की योजनाओं का भी लोगों को दिलाएंगे लाभ
• कार्यकर्ताओं ने सुहेलदेव के चित्र पर किया माल्यार्पण
सोनभद्र । आज रॉबर्ट्सगंज स्थित सुभासपा जिला कार्यालय पर महाराज सुहेलदेव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का 22वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।
सुभासपा जिलाध्यक्ष मनोज पांडेय ने कहा कि "हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर समाज के गरीब एवं दलित वर्ग के लोगों को जागरूक एवं उनका हक दिलाने के लिए पार्टी की स्थापना की है। वह सड़क से लेकर सदन तक जनहित में कार्य के लिए हमेशा आवाज उठाने का काम करते हैं। हमारी पार्टी आगामी चुनाव को देखते हुए बूथ स्तर पर लोगों को पार्टी से जोड़कर संगठन का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं का पात्रों का लाभ दिलाकर संगठन को मजबूत बनाने का कार्य कर रही है।"
इस दौरान बाबूलाल मौर्य, अनुराग बियार, अमरेश यादव, जितेंद्र निषाद, शेषमणि, साहिद खान, सुनील कुमार बियार, संजय कुमार, सत्यप्रकाश पाण्डेय आदि लोग मौजूद रहे।




